Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 18 फ़रवरी (हि.स.)। शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज राजभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राज्यपाल को बधाई दी। लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष जानकी शुक्ल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
राजभवन के स्टाफ से संवाद करते हुए राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और सहभागिता के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका एक वर्ष का कार्यकाल संतोषजनक रहा।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल को बधाई देते हुए उनके द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस अवधि के दौरान प्रदेश के विकास के लिए राज्यपाल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल