Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-उत्तराखंड सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विचार गोष्ठी का आयोजन
हल्द्वानी, 23 मार्च (हि.स.)। नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय सीट से उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास और सभी वर्गों के हितों के लिए काम करने के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ की है। वे शनिवार को एक निजी संस्थान में आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।
मुख्य अतिथि और नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय सीट से उम्मीदवार भट्ट ने कहा कि नागरिकता कानून का मतलब है, सबको बराबरी का अधिकार लाभ मिले। सबको बराबर कानून मिले। सबको बराबर विकास मिलें। हमारी सरकार ने बहुत अच्छा कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख हमारे संगठन की रीढ़ हैं। हमारी बूथ टोलियां बन चुकी हैं। हमारे संगठन सरकार के साथ लगातार सामंजस्य बनाकर सरकार को मजबूत करने के लिए हमारा हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ एक स्तंभ की तरह खड़ा है, लेकिन हमें इस समय चाक चौबंद रहने और जनता तक हमारे कामों को पहुंचाना है। जनता की परीक्षाओं में हमें पहले नम्बर से पास होना है। इसलिए हमें हर प्रश्न का उत्तर सही से देने का समय आ गया है।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि सरकार हर तरफ से जनता के हित में काम कर रही है। सभी वर्गों, जाति, धर्म का सम्मान किया है।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार लगातार जनता से संवाद कर रही है। पहाड़ों में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जल जीवन मिशन का काम चल रहा है। अनिल कपूर डब्बू ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार जनभावनाओं को समझते हुए देवभूमि को लगातार विकास की ओर ले जा रहे हैं। हमें हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत आशीर्वाद लगातार मिल रहा है। इस विचार गोष्ठी का संचालन विनीत अग्रवाल ने किया।
गोष्ठी में निवर्तमान मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, सरिता आर्या, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, दिनेश आर्या, सचिन साह, चंदन बिष्ट आदि मंच उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/रामानुज