[ad_1]



मुर्शिदाबाद, 10 मार्च (हि.स.)। मुर्शिदाबाद जिले में बुर्वान थानांतर्गत कोटाल तालाब के पास रविवार को ताजा बम बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने रविवार सुबह कोटाल तालाब के किनारे एक संदिग्ध बाल्टी देखी। बुर्वान थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जिला बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। बुर्वान थाने की पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि ये बम किसने और किस उद्देश्य से जमा किये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाल्टी में कुल छह ताजा बम थे।
मुर्शिदाबाद में बम बरामद होना कोई नई बात नहीं है। पिछले सोमवार (19 फरवरी) को डोमकल रानीनगर में एक बम बरामद हुआ था। फिर मंगलवार को रेजीनगर में कृषि भूमि से एक बम बरामद किया गया था। पिछले जनवरी में मुर्शिदाबाद के रानीनगर थाने के राजापुर पंचायत के सीमावर्ती बिचपाड़ा इलाके में प्लास्टिक की बाल्टी में भरा बम बरामद किया गया था। उन बमों को भी बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था। इससे पहले मुर्शिदाबाद के रानीनगर पुलिस स्टेशन की सीमा से लगे बमनाबाद पश्चिम बीचपाड़ा इलाके में एक शादी वाले घर में बम विस्फोट होने से सात लोग घायल हो गए थे।
उल्लेखनीय हैं कि चार जनवरी को मुर्शिदाबाद के रेजीनगर थाने के नाजिरपुर हाई स्कूल इलाके में एक घर के पीछे से ताजा सॉकेट बम बरामद किए गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा