Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 17 जनवरी (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को होशियारपुर के नज़दीक सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उनके परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राज्य के लिए और पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ा घाटा है। उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि में से एक-एक करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से एक्स-ग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि एक-एक करोड़ रुपये बीमा की रकम एचडीएफसी बैंक की ओर से दी जायेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत