[ad_1]

दक्षिण सालमारा (असम), 09 मार्च (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकाचर जिलांतर्गत मानकाचर के काकरीपारा में अचानक लगी भयावग आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी फैल गयी। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
आग आज दोपहर के समय लगी। आग मानकाचर थाना क्षेत्र के काकरीपारा गांव के सैदुल शेख के घर में लगी। आग में सैदुल शेख का एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में मौजूद नकदी के साथ विभिन्न दस्तावेज और संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की मदद से मानकाचर की अग्निशमन वाहिनी ने आग पर काबू पाने में कामयाब हुई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद