Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बिश्वनाथ (असम), 19 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते पूरे देश में राम लहर व्याप्त है। इस महत्वपूर्ण घटना से देश के साहित्यकारों में भी काफी उत्साह है। इसी क्रम में आगामी 21 जनवरी को भगवान श्री राम पर आधारित ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन प्रभु श्री राम आये हैं आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसे सोशल मीडिया फेसबुक एवं यूट्यूब प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसका आयोजन साहित्यिक संगठन साहित्य सुधा मंच, असम द्वारा किया जा रहा है। संगठन के सचिव संतोष कुमार महतो ने बताया कि इस आयोजन में देश भर के कई साहित्यकार हिस्सा लेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद