Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 4 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला की पूर्व कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति पद पर नियुक्त किया है।
मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है। मिश्र ने कुलपति पद पर यह नियुक्ति प्रो. निष्ठा जसवाल के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप