[ad_1]

नदिया, 03 मार्च(हि. स.): चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिनों तक पश्चिम बंगाल का दौरा किया। कुछ दिनों बाद मोदी फिर वापस बंगाल आ रहे हैं। अपने बंगाल दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बंगाल भाजपा के दो नेताओं के साथ बैठक की।
शनिवार को मोदी पहले प्रशासनिक बैठक और फिर जनसभा में शामिल हुए। इस बीच उन्होंने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के साथ तकरीबन 22 मिनट तक बैठक की। दरअसल शनिवार को एक तस्वीर सामने आई जिसमें सुकांत और शुभेंदु मोदी के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि, बैठक में क्या चर्चा हुई इसका खुलासा नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, उनके बीच नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के साथ-साथ नदिया सांगठनिक जिले को लेकर भी चर्चा हुई। यह भी पता चला है कि सुकांत मजूमदार ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत प्रधानमंत्री से की है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संदेशखाली जाते समय सुकांत-शुभेंदु को बार-बार रोका गया। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय