[ad_1]

नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले सोशल मीडिया पर हादसे पर दुख जताते हुए कहा था कि कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुआ हादसा दुख से भर देने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनूप
/पवन