[ad_1]

ऊना, 10 फरवरी (हि. स.)। प्रेस क्लब ऊना व हिमोत्कर्ष संस्था ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की पत्नि प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री के अकस्मात निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, महासचिव जतिंद्र कंवर, राजीव भनोट, राजेश शर्मा, मुनिंद्र अरोड़ा, सतीश चंदन, चंचल बाली, विजय शर्मा, जसवीर ठाकुर, हरपाल सिंह, राजेश डढवाल, सरोज मोदगिल, अमित शर्मा, विशाल स्याल, विशाल शांडिल्य, चंद्रमोहन चौहान, विकास चौधरी, सुरेश बस्सन, आशुतोष डोगरा, सोहन चौधरी, राजन पुरी, संदीप खडवाल, राकेश मल्ली, मनोहर लाल, विनोद कुमार, सतविंद्र लठ, लखबीर लक्की, मणि कुमार, विकास कौंडल, एमके जसवाल, सुधीर कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है और प्रभु से दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की है।
वहीं हिमोत्कर्ष परिषद ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री की पत्नि प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, यशपाल ठाकुर, कर्णपाल मनकोटिया, दीपशिखा कौशल, योगेश कौशल, मनोज कंवर, कृष्णपाल शर्मा, रमा कंवर, पूजा कपिला, अशोक ऐरी, सतपाल शर्मा आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्ति किया और दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री गरीब व जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। समाजसेवा कार्यो के चलते समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील