[ad_1]

नाहन, 15 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाली वस्तुओं जैसे फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजों के दरें आज तय कर दी गई हैं। उन्होंने सभी राजैनतिक दलों के प्रतिनिधियो से अपने-अपने प्रत्याशियों को निर्धारित दरों की जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया।
तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न वस्तुओं के दरों की जानकारी प्रदान की।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/उज्जवल