Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– प्रदेश कांग्रेस ने बनाई 25 कमेटियां, नियुक्त किये चेयरमैन
गुवाहाटी, 07 जनवरी (हि.स.)। आगामी 18 से 25 जनवरी तक असम में होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने आज राहुल गांधी की प्रस्तावित असम यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 25 अलग-अलग कमेटियां बनाई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा गुवाहाटी महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने आज हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इन कमेटियों के 25 चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। सभी से 24 घंटे के अंदर अपनी अपनी-अपनी कमेटियों के लिए अधिकतम आठ सदस्यों की सूची सौंपने को कहा गया है। असम विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता देवब्रत सैकिया, उपनेता रकीबुल हुसैन, सांसद प्रद्युत बरदलै, अब्दुल खालेक, राज्य के पूर्व मंत्री भारत चंद्र नरह तथा वाजेद अली चौधरी, पार्टी के उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार पार्टी के महासचिव मेहंदी आलम बोरा समेत कुल 25 चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। सभी चेयरमैन अपने-अपने दायित्वों के अनुसार कमेटियां बनाकर इस दौरान राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link