[ad_1]

नैनीताल, 06 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विवि से संबद्ध कई महाविद्यालयों व संस्थानों में स्नातक व स्नातकोत्तर की बैक व स्पेशल बैक परीक्षाओं हेतु परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरे जाने के लिये विश्वविद्यालय का पोर्टल आगामी 12 मार्च तक खोला जा रहा है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्थ्र की बैक परीक्षा में वर्ष 2019 व 20 व 21 में प्रवेश लेने वाले, स्नातक प्रथम से षष्टम सेमेस्टर की स्पेशल बैक परीक्षा में वर्ष 2018 में प्रवेश लेने वाले एवं स्नातकोत्तर प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर की स्पेशल बैक परीक्षा केवल केवल 2019 में प्रवेश लेने वाले परीक्षा ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिये उन्हें 12 मार्च तक परीक्षा आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज