Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमीरपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने आरोप लगाया है कि बरसात के मौसम में भीषण आपदा के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रभावित लोगों की मदद के बजाय केवल राजनीति ही की और अब लोकसभा के चुनाव आने पर विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई भीषण आपदा को केंद्र सरकार ने बार-बार आग्रह के बावजूद राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया
वीरवार को राजकीय हाई स्कूल बुंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बिझड़ी में भी मिनी सचिवालय के भवन की आधारशिला रखी जाएगी। बड़सर में करोड़ों की लागत से बन रहे मिनी सचिवालय का कार्य अतिशीघ्र पूरा करके इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बुंबलू में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हैलीपैड का कार्य अंतिम चरण में है। इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। अन्य प्रस्तावित विकास कामो की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोविंद सागर झील से लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।
विधायक ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर और इसके आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना का खाका बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल
[ad_2]