Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धुबड़ी (असम), 22 जनवरी (हि.स.)। धुबड़ी के आगमनी थाने के झापूसाबाड़ी में एक लग्जरी वाहन के साथ तस्करी की चार गायों को जब्त कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने गाय समेत तस्कर को पकड़कर आगमनी पुलिस को सौंप दिया।
पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से अंदरूनी सड़क से गौरीपुर जाते समय गाय से भरे वाहन (डब्ल्यूबी-64सी-1888) को लोगों ने उस समय पकड़ लिया, जब वाहन का एक पहिया फट गया। स्थानीय लोगों ने वाहन में गाय लदा देखकर उसे पकड़ लिया।
वाहन को रोककर आगमनी पुलिस को सूचित किया गया। आगमनी पुलिस मौके पर पहुंचकर गायों को वाहन सहित जब्त कर थाने ले गई। वाहन चालक के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद