Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-दंगा विरोधी उपकरणों के साथ किया अभ्यास
झज्जर, 10 फरवरी (हि.स.)। मंगलवार से संभावित किसान आंदोलन में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने और विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस के जवानों ने शनिवार को यहां अभ्यास किया। दंगा विरोधी आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जवानों ने एसपी डॉक्टर अर्पित जैन की मुख्य मौजूदगी में विशेष अभ्यास किया।
सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम सिंह व उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और उप पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास कार्यक्रम चलाया गया। विशेष अभ्यास कार्यक्रम में जिला के विभिन्न थानों तथा पुलिस लाइन में तैनात जवानों ने भाग लिया। पुलिस लाइन में कुशल प्रशिक्षकों की टीम द्वारा जवानों को दंगा निरोधक उपकरण लाठी, डंडा, केन-शील्ड, आंसू गैस व वाटर कैनन के इस्तेमाल करने का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा दंगा निरोधक उपकरणों के रखरखाव बारे भी बताया गया। कानून व्यवस्था की विषम परिस्थितियों में जवानों को किस प्रकार का आचरण करना चाहिए, के संबंध में भी अवगत कराया गया। विषम परिस्थितियों से निपटने और जिला में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को आधुनिक तौर-तरीकों बारे प्रशिक्षण दिया गया।
आधुनिक उपकरणों बारे जवानों को जानकारी देते हुए दंगा नियंत्रण के अलग-2 तरीकों बारे बताया गया। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि झज्जर पुलिस हर प्रकार की विषम परिस्थितियों से निपटने तथा जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार व सक्षम है। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था को भंग नही होने दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/संजीव