[ad_1]

जयपुर, 9 फ़रवरी (हि.स.)। बगरू थाना इलाके में कार पलटने से एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। पुलिस वह दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाकर हॉस्टल लौट रहा था और चालक के कार को तेज रफ्तार दौड़ाने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार घायलों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
एसआई भोपाल सिंह ने बताया कि हादसे में कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी मानव गुप्ता (24) की मौत हो गई, जो दहमी कला बगरू में हॉस्टल में रहकर मणिपाल यूनिवसिर्टी से बीबीए सैकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। जो गुरुवार रात को अपने दो-तीन दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए हॉस्टल से निकला था। कार में बैठकर सभी दोस्त बड़ के बालाजी में स्थित प्रेम सागर होटल में खाना खाने गए थे। रात डेढ बजे कार से वापस हॉस्टल लौट रहे थे। बड़ के बालाजी से थोड़ा आगे चालक के कार को ओवर स्पीड चलाने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। टकराते ही कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी खा गई। पुलिस रोड हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची। कार सवार सभी घायलों को तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान मानव गुप्ता की मौत हो गई। मृतक के भाई करण गुप्ता ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर