[ad_1]

नवादा, 16 फरवरी(हि. स.)। नवादा जिले के पकरीबरावां थाने की पुलिस ने टावर से बैटरी चोरी सहित विभिन्न जघन्य ममालों के तीन अपराधियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है ।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि तीनों अपराधियों ने इलाके में आतंक पैदा कर रखा था, जिसकी गिरफ्तारी कर ली गई है ।
पकरीबरावां थाना में दर्ज ममाले में तीनों अपराधियों ने जिओ टावर का बैटरी चोरी किया था, जो पकड़ा गया। बैटरी भी बरामद किया गया।नवादा के खरीदी बीघा,गोंदापुर और बाबा ढाबा से सुनील कुमार ,वीरू कुमार तथा कुंदन कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया गया । इन अपराधियों के आपराधिक इतिहास भी खंगाले जा रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने इलाके में अपराधिक घटना को अंजाम देकर आतंक पैदा कर रखा था ।इसके विरोध में थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा