Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




अररिया, 03फरवरी(हि.स.)। अररिया जिला निवासी कवि विधु शेखर को प्रधानमंत्री संग्रहालय के सचिव पदम सिंह ने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।उनको सम्मान संगीतमय काव्य पुस्तक भारत में अब कमल खिला साहित्य रचना को लेकर किया गया।
प्रधानमंत्री संग्रहालय के सचिव पदम सिंह ने संगीतमय काव्य साहित्य रचना की तारीफ की और समस्त देशवासियों को पुस्तक पढ़ने को आह्वान किया।साहित्यिक रचना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवंत चित्र को प्रदर्शित करती 21वीं सदी के बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाया गया है।पुस्तक की सराहना देश के जाने माने साहित्यकारों ने भी की है।
जिले के सिरसिया कला गांव से संबंध रखने वाले विधु शेखर को राष्ट्रवादी कवि के रूप में जाना जाता है। इनकी रचना राष्ट्रवाद से जुड़ी होने के कारण इन्हें राष्ट्रवादी कवि कहा जाता है।अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विधु शेखर प्रधानमंत्री संग्रहालय सचिव के द्वारा सम्मान मिलने और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा