[ad_1]

बिहारशरीफ, 15 जनवरी (हि.स)। नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर में मकर मेला के अवसर पर रविवार को जिले के बाल कवियों की तान गूंजी । मकर मेला की शुरुआत में कई आकर्षक कार्यक्रमों से राजगीर की खूबसूरत वादियां झूम उठी।साथ ही 25 जनवरी से जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभाशाली बच्चे क्विज और बाल कवि प्रतियोगिता में शामिल होंगे ।उप विकास आयुक्त ने इसके लिए कई आवश्यक निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद शाहनवाज और क्विज प्रतियोगिता और बाल कवि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए दी है।जिसमें ऐतिहासिक सांस्कृतिक और सामयिक घटनाचक्र के साथ ही आर्थिक अंतर्राष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी खासकर बिहार और स्थानीय महत्व के प्रश्नों के साथ खेल कूद जैसे अहम प्रश्न पूछे जायेंगे ।बाल कवि प्रतियोगिता के लिए एक मूल थीम गंगा की महिमा और मकर संक्रान्ति रखा गया है ।बाल कवि प्रतियोगिता में चयनित बच्चे इसी थीम पर निर्धारित अधिकतम पांच मिनट में स्व: रचित कविता पाठ करेंगे ।
बाल कवि प्रतियोगिता के नोडल शिक्षक उच्च माध्यमिक विद्यालय वियावानी साठोपुर के अजय कुमार ,अभिनव कुमार, विशाल गौरव, संजय कुमार, अमित कुमार और कुमार अमिताभ और मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि बच्चों को कविता पाठ के समय विषय वस्तु की विस्तृत जानकारी, कविता की अच्छी शुरुआत और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति महत्वपूर्ण होगी।
अजय कुमार ने आगे कहा कि कविता में रसानुभूति की प्रबलता लय के साथ कविता पाठ और कल्पना और प्रतीकात्मकता का होना आवश्यक है। 16 को बिहारशरीफ ,अस्थावां ,सरमेरा, बिंद और रहूई ,17 को हरनौत ,थरथरी ,नूरसराय, चंडी और नगरनौसा तथा 18 को हिलसा, करायपरसुराय, एकंगरसराय ,इस्लामपुर और परवलपुर प्रखंड के बच्चे शामिल होंगे।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद शाहनवाज ने कॉलेजिएट में कार्यक्रम की सफलता के लिए कई आवश्यक और मूलभूत बिंदुओं पर समीक्षात्मक बैठक बुलाई, जिसमें जिला समन्वयक धनंजय कुमार और सभी राजगीर मकर संक्रांति मेला में प्रतिनियुक्त शिक्षक शामिल हुए।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद
/चंदा
[ad_2]