[ad_1]

ग्वालियर, 30 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली व भोपाल की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो गई है। पर्याप्त रेल सेवाओं के अभाव में घटे यात्री भार से रेलवे स्टेशन की यात्री भाड़ा आय गिरकर आधी रह गई है। रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली 27 ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर यात्री भाड़ा आय में प्रति दिन लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
दरअसल, रेलवे की ओर से मथुरा रेलवे स्टेशन यार्ड में री-मॉडलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। कार्य की सुगमता को लेकर मथुरा रेलवे स्टेशन, दिल्ली व आगे जाने वाली काफी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली प्रमुख 27 ट्रेन (7 अप व 7 डाउन) शामिल हैं। जिनमें क्षेत्र के सर्वाधिक यात्री सफर करते हैं। साथ ही यात्री भाड़ा आय का बड़ा माध्यम हैं। हालांकि मथुरा में कार्य पूरा होने पर 6 फरवरी से सभी ट्रेनों का संचालन व ठहराव पूर्ववत होने की संभावना है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश