[ad_1]

मुंबई, 13 मार्च (हि.स.)। पुणे ड्रग मामले में पप्पू कुरेशी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कोर्ट ने उसे 19 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले में पुणे पुलिस मुख्य ड्रग तस्कर संदीप पुनिया की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुणे पुलिस के अनुसार अब तक जांच में पता चला है कि पप्पू कुरेशी और हैदर शेख पुणे के बाहर ड्रग्स बेच रहे थे। साथ ही पप्पू कुरेशी ड्रग तस्कर संदीप पुनिया का खास था और वह पुनिया के इशारे पर ड्रग की आपूर्ति करता था। क्राइम ब्रांच की टीम ने पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में छापेमारी कर 100 करोड़ से ज्यादा का 52 किलो मेफेड्रोन का स्टॉक भी जब्त किया था।
छानबीन में पता चला है कि हैदर शेख को एक विदेशी नाइजीरियाई नागरिक ने एमडी ड्रग्स दी थी। इसी दौरान गोपनीय जानकारी मिलने पर पुणे पुलिस की टीम ने दिल्ली में छापा मारकर 400 किलो ड्रग्स जब्त की थी। इस मामले में पुणे पुलिस ने अब तक 4000 हजार करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किये हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत