Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 5 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चारों लोकसभा सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के लिए पैनल तैयार कर लिए हैं। भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की अध्यक्षता में शिमला में होने वाली बैठक में चारों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी।
जानकारी अनुसार प्रदेश भाजपा ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य तीनों लोकसभा सीटों से चार दावेदारों का पैनल फाइनल किया है। इस सूची को हाईकमान के समक्ष भेज दिया गया है। अब भाजपा का संसदीय बोर्ड चारों सीटों के लिए एक-एक नाम तय करेगा। माना जा रहा है कि तीन सीटों पर भाजपा नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। एक सीट पर महिला को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार मंडी लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने अपने पैनल में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा अजय राणा, बिहारी लाल और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के नाम रखे हैं। इसी तरह शिमला लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री राजीव सैहजल, कुसुम सदरेट और शशि बाला का नाम हैं। कांगड़ा लोकसभा सीट से त्रिलोक कपूर, विशाल नैहरिया, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और राजीव भारद्वाज का नाम पैनल में शामिल किया गया है। हमीरपुर सीट से मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दोबारा चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। फिर भी इस सीट पर सुरेश चंदेल का नाम भी पैनल में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भाजपा लोकसभा चुनाव में ज्यादा सिटिंग विधायकों को उम्मीदवार नहीं बनाएगी। प्रदेश की सतारूढ़ कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश भाजपा के आला नेताओं का मानना है कि सिटिंग विधायक को यदि उम्मीदवार बनाया गया, तो उसके जीतने की सूरत में उस विधानसभा हल्के में उपचुनाव होंगे जबकि भाजपा मौजूदा परिस्थितियों के मददेनजर उपचुनाव होने से बचेगी। इसे देखते हुए चारों लोकसभा सीटों पर केवल एक सिटिंग विधायक जयराम ठाकुर का ही नाम पैनल में शामिल किया गया है।
चारों सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तय करने में जातिगत व अन्य सियासी समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। इस बात की संभावना है कि कांगड़ा, मंडी और शिमला लोकसभा सीटों पर भाजपा नए उम्मीदवार उतार सकती है। 15 मार्च तक प्रदेश की चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने की उम्मीद है। वर्तमान में मंडी लोकसभा सीट को छोड़कर अन्य तीन सीटें भाजपा के कब्जे में हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील/सुनील