Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बलिया, 13 जनवरी (हि. स.)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के साथ-साथ यहां समूचे भृगु क्षेत्र में भी उत्साह है। जिले के करीब सात सौ मंदिरों में चौदह से 22 जनवरी तक रामकथा, रामायण पाठ और हरि कीर्तन की गूंज सुनाई देगी।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जिले में राम मंदिर, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर सहित अन्य प्रमुख कुल 693 मंदिर चिन्हित किए गए हैं। जिसमें राम कथा, रामायण पाठ और भजन-कीर्तन आदि संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन से 14 से 22 जनवरी तक होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को दीपोत्सव कार्यक्रम भी होगा। इसी बीच अभियान चलाकर सभी सरकारी भवनों की साफ-सफाई की जाएगी और 22 से 26 जनवरी तक सभी सरकारी भवनों को प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी पिछले दिनों जिला प्रशासन को इस बावत ताकीद कर चुके हैं। उन्होंने सभी मंदिर समितियों के साथ बैठक कर बढ़िया ढंग से कार्यक्रम आयोजित कराने और बेहतर साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों के बीच शहर के सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर हनुमानगढ़ी पर भी तैयारी चल रही है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
हिन्दुस्थान समाचार/एन पंकज/सियाराम
[ad_2]