[ad_1]
मुंबई,26 मार्च (हि. स.)। पालघर जिले के कासा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक 38 साल के शख्स ने 25 मार्च की रात को एक मामूली बहस के दौरान अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कासा पुलिस आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि राघ्य धापसी ने 25 मार्च की रात को मुडगांव गांव में अपने घर पर अपनी पत्नी भारती धापसी (44) पर जानलेवा हमला किया। पति की शराब पीने की आदत को लेकर दोनों में बहस हो रही थी। तभी गुस्से में राघ्या ने लकड़ी का एक टुकड़ा उठाया और भारती को बुरी तरह पीट पीट कर जख्मी कर दिया। भारती को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिदुस्थान समाचार/