Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लोहरदगा, 4 जनवरी (हि.स.)। हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के अरकोषा एवं भट्ट खजरी पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी वाइन से प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारित किया गया। केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को लाभुकों के समक्ष दिखाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत ही लाभकारी है। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति के घर तक विकास की किरण पहुंचने के लिए कृत संकल्पित हैं।
सांसद ने उपस्थित लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने का दायित्व निभाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को अंचल पदाधिकारी लोहरदगा आशुतोष कुमार, जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, शिवपूजन सिंह, मुखिया बसंत उरांव ने भी संबोधित किया।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी
/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link