Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



हुगली, 12 मार्च (हि.स.)। हावड़ा बर्दवान मेन (शाखा) के अदिसप्तग्राम रेल स्टेशन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ‘एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का उद्घाटन किया। इससे आदिसप्तग्राम स्टेशन पर महिलाओं को जलकुंभी द्वारा तैयार किया हुआ सजावट की वस्तुओं को बेचने का अवसर प्रदान होगा।
इस कार्यक्रम में रेल अधिकारी प्रदीप कुमार, सुब्रत भट्टाचार्य, स्नेहाशीष गंगुली, एसएम एस के राणा, नाबार्ड के ओर से अधिकारी दीपमाला घोष, दिव्यज्योति विश्वास अनन्या गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर नाबार्ड के ओर से जलकुंभी और हुगली के तीर्थस्थान सहित अन्य स्थलों के विषय पर बुकलेट का विमोचन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा/संजीव