Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बांकुड़ा, 05 जनवरी (हि.स.)। बांकुड़ा के गंगाजलघाटी ब्लॉक के गोविंदधाम इलाके में शुक्रवार को भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का हाथ पड़कर तकरीबन 100 परिवार भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान लॉकेट चटर्जी ने नवागतों को पार्टी का झंडा सौंपा।
भाजपा में शामिल होने वालों में तृणमूल द्वारा संचालित बिष्णुपुर पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान शमिक पाल और माकपा के पूर्व स्थानीय समिति सदस्य दयामय सिंह जैसे स्थानीय हेववेट नेता शामिल थे। बिष्णुपुर पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष शमिक पाल का दावा है कि तृणमूल में कोई नैतिकता नहीं है। टीम में कोयला चोर, बालू चोर भरे पड़े हैं। इसलिए वे चोरों का दल छोड़कर राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर भाजपा में आये।
माकपा से भाजपा में शामिल हुए स्थानीय समिति के पूर्व सदस्य दयामय सिंह का दावा है कि वह इस बात से प्रभावित हैं कि देश मोदी-शाह के हाथों आगे बढ़ रहा है। उन्हीं को देखकर वह भाजपा में शामिल हो गये। हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय /गंगा
[ad_2]
Source link