[ad_1]

जोधपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। पंजाब में आतंकियों को अवैध हथियार बेचने वाले एक युवक को जोधपुर जिले के बावड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा संगठित अपराधियों व गैंगस्टरो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए है। जिला विशेष टीम व एजीटीएफ जोधपुर ग्रामीण द्वारा पंजाब के आंतकवादियों व गैंगस्टारों को अवैध हथियार बेचान करने वाला कैलाश खीचड़ का प्रमुख सहयोगी सुखदेव पुत्र किसनाराम विश्नोई निवासी फुलन जिला बालोतरा हाल बावड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल जब्त करने की सफलता प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण यादव ने बताया कि एमएन दिनेश अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध एवं एजीटीएफ) के निर्देशानुसार संगठित अपराधियों व गैंगस्टरों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिहाग (एसआईसीएडब्ल्यू) जोधपुर ग्रामीण के सुपरविजन में जिला विशेष टीम व एजीटीएफ टीम प्रभारी लाखाराम को पंजाब पुलिस से मिले इनपुट मिलने पर यह कार्रवाई की गई। आरोपित से पुलिस ने एक पिस्टल को बरामद किया है।
एसपी यादव ने बताया कि सुखदेव पुत्र किसनाराम विश्नोई निवासी फुलन समदड़ी जिला बालोतरा न्यू जम्भेश्वर भोजनालय बावड़ी को कई गैंग के गुर्गो को हथियार बेचना सामने आया है।
1 हरविंदर रिन्दा गैंग – हरविंदर रिन्दा स्वयं पाकिस्तान में रहता है। उसके गुर्गे हैप्पी पासिया के जो यूएसए में रहता है।
2 लॉरेन्स गैंग- आरजु विश्नोई से सम्पर्क
3 जग्गु भगवानपुरिया गैंग – कमल अटवाल निवासी अमृतसर हाल कनाडा में
4 लखविंदर लंडा गैंग – लखविदर कनाडा में रहता है तथा कोमल से सम्पर्क में है। कोमल हाल कनाडा में है।
आरोपित सुखदेव के खिलाफ भोपालगढ़ में मारपीट, हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, बनाड़ में एससीएसटी एक्ट, नया शहर पंजाब में वह एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट में वांछित है। पंजाब में ही एक अन्य आर्म्स एक्ट में वांटेड है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप