[ad_1]

रामबन, 02 मार्च (हि.स.)। रामबन जिले के गूल उपजिला के दचन इलाके में शनिवार को दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य बेहोश हो गए हैं। बेहोश हुए लोगों को एसडीएच गूल और डीएच रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना गूल के डीडा इलाके में एक विवाह समारोह में हुई। माना जा रहा है कि यह घटना जनरेटर के कारण हुई है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में सभी पांच बेहोश व्यक्तियों को तुरंत एसडीएच गूल ले जाया गया जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य को डीएच रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान मोहम्मद तारिक (18) पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला हजाम निवासी दीदा गूल के रूप में की है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन गूल में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान