[ad_1]

धुबड़ी (असम), 25 जनवरी (हि.स.)। जिला के गोलकगंज में आज हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गयी, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक (एएस-17एन-9619) एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
हादसा गोलकगंज के बिशनदै रोड पर हुआ। यह दुर्घटना तब हुई जब वाहन विराटनगर चारियाली से हरीरहाट की ओर जा रहा था। मृतक की पहचान बाइक सवार मिराज अली प्रधानी के रूप में हुई। दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद