Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कार्बी आंगलोंग (असम), 15 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिला के बैठालांग्सू में नदी में नहाते समय डूबे एक छात्र का शव आज बरामद किया गया।
घटना बैठालांग्सू के तुम्प्रेंग की है, जहां कपिली नदी में नहाते समय एक छात्र बुधवार को पानी में डूब गया। मृतक की पहचान बरलंकी इंग्ती (16) के रूप में की गयी है।
घटना के बाद से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंचकर बचाव अभियान आरंभ किया था। ज्ञात हो कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र इंग्ती अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। छात्र तुम्प्रेंग निवासी मूगासूंग के अनंत तेरांग के घर पर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद