Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिद्धार्थनगर, 25 मार्च (हि.स.)। जनपद के राप्ती तथा बूढ़ी राप्ती नदी पर नहाते समय दो बच्चियों तथा एक बालक की डूबने से मौत हो गई है। गोता खोरों की मदद से प्रशासन शव की तलाश करा रहा है।
जनपद के बांसी थाना क्षेत्र के राप्ती नदी पर तेजगढ़ की दो बच्चियां नहाते समय गहरे पानी में डूब गईं।सूचना मिलने पर एसडीएम कुणाल सिंह मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव की तलाश करा रहे हैं।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगडीहवा घाट पर बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय बीस वर्षीय विकास दुबे गहरे पानी में डूब गया है। प्रशासन इसके शव की तलाश करा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ बलराम/राजेश