Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले के खिलाफ कानून करेगा काम : एसएसपी
देहरादून, 23 फरवरी (हि.स.)। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रविदास जयंती पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों की ओर से बैनर व पोस्टर फाड़े गए हैं। उक्त घटना का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी कार्यालय के अनुसार अमन स्क्वॉडिया निवासी इंद्रेश नगर की तहरीर पर शांति व्यवस्था को भंग करने पर आज़म खान पुत्र मशरूर खान निवासी 306 प्रधान वाली गली, माजरा थाना पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया। माजरा थाना पटेल नगर देहरादून व अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने व साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त आजम खान के विरुद्ध पूर्व में भी सांप्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है।
देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कहा है कि किसी को शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई देहरादून की कानून व्यवस्था को चैलेंज करेगा तो कानून अपना काम करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश
/प्रभात