[ad_1]

हुगली, 27 मार्च (हि.स.)। होली की शाम नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय व पुलिस सूत्रों के अनुसार, होली वाले दिन शाम को हल्की बारिश हो रही थी। डानकुनी की एक 15 वर्षीय लड़की दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन लोग उसका मुंह दबाकर सड़क से कुछ दूर झाड़ी में खींच ले गए और उसके साथ दुराचार किया।
नाबालिग ने घर लौटकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। बाद में उसकी मां ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। नाबालिग के शारीरिक रूप से बीमार होने पर उसे श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376(1) और पोक्सो की धारा 4/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डानकुनी के एक पूर्व पार्षद ने कहा कि घटना के बारे में सुनते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा