Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




मुरादाबाद, 22 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मुरादाबाद के दीनदयाल नगर स्थित हनुमान पार्क से सोमवार को गाजे बाजे से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सभी भक्तों ने उमंग और जोश के साथ भाग लिया।
प्रभात फेरी दीनदयाल नगर के हर घर में होती हुई साई मंदिर होती हुई रामगंगा विहार फेस 2 से घूमती हुई। हनुमान धाम पार्क में संपन्न हुई। प्रभात फेरी का मकसद प्रभु श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सभी लोगों के बीच जन जागरण करना था। सभी बुजुर्गों ने बच्चों ने माता बहनों ने ठंड के बावजूद एक जबरदस्त उत्साह प्रभात फेरी में दिखाई दिया। प्रभात फेरी में बच्चों ने श्री राम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी का स्वरूप भी धरा।
कार्यक्रम में संजय धवन, प्रोफेसर अरुण कुमार अग्रवाल, संजय शंखधार, अनिल सक्सेना, अजय भाटिया, विपिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, दीपक खोसला, नीरज सेठ, गौरव अग्रवाल, ममता भटनागर, भावना धवन, मंजू शंखधार, रिशु रस्तोगी, सुमेधा बिश्नोई, शिवानी गुप्ता, अनीता मिश्रा, पुष्पा चौधरी, सुधा टंडन, प्रीति टंडन, रजनी गुलाटी सहित तमाम लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित
/मोहित