Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 15 फरवरी (हि.स.)। बुलढाणा जिले के डोनगांव इलाके के एक घर में अचानक आग लग जाने से 80 साल की महिला की झुलसकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दी है।
डोनगांव में स्थित एक घर में बुधवार को रात करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर के सभी सदस्य भागकर घर से बाहर निकल गए लेकिन बुजुर्ग महिला सुभद्रा बाई उनकड़ा खोडक़े घर से निकल नहीं सकी। फायर ब्रिगेड की टीम जब मौके पर पहुंची तो वृद्ध महिला आग से घिरी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह वृद्ध महिला को आग के घेरे से बाहर बचाकर निकाला लेकिन उनकी कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत