Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कटरा, 8 मार्च (हि.स.)। कटड़ा प्रीमियर लीग के चलते शुक्रवार बाद दोपहर एनवीसीसी उधमपुर तथा स्काई रेंजर्स हिमाचल प्रदेश की टीम के मध्य मैच हुआ। एनवीसीसी उधमपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एनवीसीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट होकर 149 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज गोकुल ने 36 गेंद में 51 रन बनाए जिसमें 7 चौके और छक्के शामिल थे वही रॉकी ने 12 गेंद में 23 रन का योगदान दिया जिसमें एक छक्का शामिल था। स्काई रेंजर्स हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से गेंदबाज राहुल ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जबकि महेश ने चार ओवर में आठ रन देखकर दो विकेट हासिल किए। दूसरी ओर शानू तथा भावेश ने एक-एक विकेट हासिल किया।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई रेंजर्स हिमाचल प्रदेश की टीम 19 ओवर में 113 रन ही बना सकी। इसी तरह एनवीसीसी उधमपुर की टीम ने यह मैच 36 रन से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। स्काई रेंजर्स हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से बल्लेबाज विजय ने 35 गेंद में 33 रन बनाए जिसमें दो चोके शामिल थे तो वहीं अर्जुन ने 21 गेंद में 24 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था।
एनवीसीसी उधमपुर की टीम की ओर से गेंदबाज अंकुश बंदराल ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि रॉकी, विवेक, गौरव तथा अरविंद ने एक-एक विकेट हासिल किया। विपक्ष की टीम को पूरी तरह से धराशायी करने वाले एनवीसीसी उधमपुर की टीम के गेंदबाज अंकुश बंदराल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा अंकुश बंदराल को 2100 रुपए नगद तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान