Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

टिहरी/देवप्रयाग, 29 फरवरी (हि.स.)। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग स्थित तीनधारा में निवास कर रहा आस्ट्रेलिया निवासी एनआरआई अपने कमरे में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि तीन धारा में काफी समय से निवास कर रहे 68 वर्षीय एनआरआई नरेश शर्मा पुत्र चंद्र शेखर शर्मा के सेवक मनवीर ने गुरुवार शाम सूचना दी कि नरेश शर्मा अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने के प्रयास में जुट गयी। काफी कोशिश के बाद चिटकनी खुल जाने से पुलिस को नरेश शर्मा कमरे में औंधे मुह पड़े दिखे। उन्हें तुरंत उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी काफी समय पहले मौत हो जाने की बात कही।
राजस्थान के जिला झुनझुनू के गांव डूडलोद निवासी नरेश शर्मा ने राजमार्ग के निकट एक घर भी बना रखा था। 1991 में पत्नी से तलाक के बाद वह यहां अकेले ही रहते थे। कभी-कभी वह आस्ट्रेलिया भी चले जाते थे। पुलिस द्वारा वैशालीनगर, राजस्थान में रह रही उनकी 85 वर्षीय बहन को इसकी सूचना दी। इस पर उनकी बहन द्वारा शुक्रवार को अन्य लोगों के साथ देवप्रयाग आने की बात कही गयी। पुलिस के अनुसार मृतक नरेश शर्मा कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। उनका पोस्टमार्टम श्रीनगर के बेस अस्पताल में किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/रामानुज