Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
पटना, 21 मार्च (हि.स.) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान राज्य के जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के जैसल्या गांव में आग लगने की घटना में बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। सीएम ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द /चंदा