[ad_1]

भरतपुर, 13 मार्च (हि.स.)। हलैना थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की अधिग्रहित की गई जमीन पर अतिक्रमण हटाने का कार्रवाई औपचारिक साबित हुई।
अमोली टोल प्लाजा के पास स्थित कांग्रेस के पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव के ऑफिस पर मंगलवार को नोटिस चस्पा करके अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर की मौजूदगी में बुधवार को सिर्फ ऑफिस की दो सीढियां तोड़कर खानापूर्ति कर ली गई। इस जमीन को एनएचएआई ने साल 2008 में अधिग्रहण कर लिया था।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुराधा/संदीप