Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नारायणपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर बिपिन मांझी ने आज शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है, वे नारायणपुर जिले के 15वें कलेक्टर हैं। मांझी 2009 बैच के आईएएस. अधिकारी हैं, वे राज्य निर्वाचन आयोग में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर बिपिन मांझी ने नारायणपुर जिले के क्षेत्रफल, ग्रामों की संख्या, विकासखंड, पटवारी हल्के, जिले के साक्षरता सहित सुरक्षा संबंधी जानकारी लेते हुए कार्य करना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र कुमार कुर्रे, एसडीएम नारायणपुर प्रदीप बैध, एसडीएम ओरछा अभयजीत सिंह मण्डावी, जिला कोषालय अधिकारी हरिश साहू व अन्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे