Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 12 फरवरी (हि.स.)। राज्य में नया घर बनाने वालों के लिए असम सरकार नए नियम ला रही है।सरकार ने राज्य में घर या आफिस की छत पर अनिवार्य रूप से सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने का कानून बनाने जा रही है।
सोमवार को राज्य के वित्त मंत्री अजंता नेओग ने वर्ष 2024-25 के लिए असम सरकार का बजट पेश किया। वित्त मंत्री का बजट राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए आशा की किरण लेकर आया है। इस वर्ष के बजट में कई नए पहलुओं को शामिल किया गया है। बजट में बताया गया है कि प्रदेश के सभी नवनिर्मित (निजी एवं सरकारी) भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। असम सरकार इस साल इसके लिए एक कानून बनाएगी। दूसरी ओर, असम सरकार केन्द्र सरकार की लागू की गई ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की पर्यावरण योजना को भी लागू करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील