Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 5 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी पंचायत क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भतीजे ने पडोस में रहने वाली चाची के साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। युवक की पहचान संतोष भुइयां उर्फ संतोष कुमार (22) के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि संतोष भुइयां तीन फरवरी की रात पड़ोस की चाची के घर का दरवाजा खुलवाया। आवाज सुनकर विवाहित महिला ने दरवाजा खोला। अकेले पाकर संतोष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस क्रम में विरोध करते हुए शोर करने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। अन्य लोगों को देखकर संतोष वहां से भाग निकला। इस संबंध में चार फरवरी को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अवर निरीक्षक जूरिया पूर्ति ने जवानों के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। मजदूरी करने के सिलसिले में बाहर के प्रदेश में गया हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप