[ad_1]

खूंटी, 4 जनवरी (हि.स.)। झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का ने गुरुवार को शल्वी डिवाइन सुपर स्पेललिसल्ट्स अस्पताल में जाकर झारखंड पार्टी के वरिष्ठ नेता विस्थापन विरोधी आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता विजसय गुड़िया का कुशलक्षेम पूछा।
विजय गुड़िया कुछ दिन पहले तोरपा थाना के रायटोली गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उनका ब्रेन हैमरेज हो गया और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एनोस एक्का ने विजय गुड़िया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके स्वजनों को आर्थिक मदद भी दी।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल
[ad_2]
Source link