[ad_1]
नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में लक्षद्वीप से एनसीपी के अजीत पवार उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी एनसीपी के उम्मीदवार का समर्थन करेगी। शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने यह तय किया है कि संसदीय चुनाव 2024 में भाजपा लक्षद्वीप से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगी। जनता के आशीर्वाद से केंद्र में 400 पार के बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की पुनः सरकार बनेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / विजया लक्ष्मी
/प्रभात