Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दंतेवाड़ा, 03 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय के मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ के दर्शन करने आए बस्तर लोकसभा के भाजपा उम्मीवार महेश कश्यप ने धर्मांतरण और नक्सलवाद पर खुलकर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर जैसा शांत क्षेत्र सैकड़ो वर्ष की गुलामी के बाद भी नक्लवाद हो या अलगावाद सभी से सुरक्षित रहा। लेकिन दुर्भाग्य से आजाद भारत में 60 साल कांग्रेस के शासन काल में अस्सी के दशक में बस्तर में नक्सलवाद पनपा और नासूर बन गया, बस्तर में नक्सलवाद की पालनहार कांग्रेस है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रही कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया था। यदि नक्सलवाद खत्म हुआ है तो कहा से पैदा हो गए, इसका मतलब पाल के रखते हैं और अपने शासन काल में दबा के रखते हैं। जैसे ही हमारी सरकार आई कांग्रेस ने हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग शुरू करवा दी, यह सब घटनाएं निंदनीय है। इसके लिए देश की जनता और बस्तर की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे