Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 12 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद जी के 160 वी जयंती के उपलक्ष पर आज नेहरू युवा केंद्र, नाहन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, नाहन के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, एकल गाना, हिमाचली सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने शिरकत की।
निर्णायक मंडल द्वारा अनुशंसा उपरांत भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया ठाकुर द्वितीय स्थान पर अंबिका तथा तृतीय स्थान पर योगेश चौहान ने पुरस्कार प्राप्त किये। इस कार्यक्रम में लगभग 300 युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]