Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रैली पूरी तरह विफल साबित हुई है। केंद्र सरकार की खराब नीतियां और झूठे वायदे अब जनता पहचान चुकी है और यही कारण है जब नड्डा संबोधन करने उतरे तो लोग पंडाल छोड़ कर घर जाने लग गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मदद के नाम आंकड़ों की बाजीगिरी ही दिखा पाए जबकि प्रदेश की जनता को आंकड़ों की नहीं असल मदद की जरूरत है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने शनिवार को कही।
उन्होंने कहा कि जब चुनावों का समय आता है तो भाजपा को जनता की याद आने लगती है। हिमाचल प्रदेश में हुई बेरहम बारिश और प्राकृतिक आपदा के दौरान भाजपा के यह दिग्गज नेता कहां थे। पिछले पांच वर्षों में कांगड़ा-चंबा सांसद कहीं नजर नहीं आए। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गत वर्ष आई प्राकृतिक आपदा से बाहर आने का प्रयास कर रहा है लेकिन केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है।
पुनीत मल्ली ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता लोगों के बीच भाषण तो बड़े-बडे़ दे रहे हैं लेकिन अपने शीर्ष नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश के हित की बात नहीं करना चाहते। मल्ली ने कहा कि नड्डा की रैली ने दर्शा दिया है कि लोगों का विश्वास मोदी सरकार से उठ चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील