[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के मेटेली ब्लॉक के चालसा संलग्न इलाके में एक नवजात का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने बागेटा बस्ती इलाके के एक फुटबॉल मैदान में नवजात का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ कुत्तों को शव को मुंह में लेकर घूमते देखा गया। घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मेटेली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को बरामद कर परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नवजात के शव को कोई रात के अंधेरे में छोड़ गया होगा। मेटेली थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा